गुरुवार, 21 मार्च 2024

सोमा डोमा आंध की याद में.... Soma Doma Andh Ki Yaad mein (Aadiwasi Kavita आदिवासी कविता)

 


सोमा डोमा आंध की याद में....

                                                                                                                                        -Dr.Dilip Girhe  

इतिहास से बेदखल एक और

आदिवासी क्रांतिकारी योद्धा

सोमा डोमा है

यवतमाल की धरती से

आंध जनजाति के वीर पुत्र थे।

यवतमाल के जगलों को बचाने के लिए

धुंदी जंगल आंदोलन का नेतृत्व

सोमा डोमा ने किया था

लेकिन मुख्यधारा का इतिहास

ने इनके कार्यों को अपने इतिहास में जगह नहीं दी।

वे लड़ते रहे जमींदारों, साहूकारों के  

अन्याय-अत्याचार के ख़िलाफ़

इसलिए हम उनको 9 मार्च और

10 दिसंबर को याद करते हैं

हर साल बार-बार  

 

3 टिप्‍पणियां:

Pallavi Satpute ने कहा…

Ye to dil ko lubhane wali kavitaye hai..........

Sukanya D. Girhe ने कहा…

Andh aadiwasi yoddhayo ke bare main bahut hi achhese vistarit kiya hain.

Aruna Girhe ने कहा…

Nice poem