रविवार, 14 अप्रैल 2024

विलुप्त होती महाराष्ट्र से जनजातियाँ (विशेष संदर्भ: नाईकडा एवं ओरान-धनगड)

विलुप्त होती महाराष्ट्र से जनजातियाँ 

(विशेष संदर्भ: नाईकडा एवं ओरान-धनगड)

-Dr.Dilip Girhe

नाईकडा:

आदिवासी समुदाय का महाराष्ट्र सरकार के अनुसूचित जनजाति गजेट के क्रमांक ३५ पर नाम है। यह आदिवासी समूह महाराष्ट्र के धुले जिले में मुख्य रूप से पाया जाता है। इनकी जनसँख्या कम है। गुजरात राज्य के बलसाड, पंचमहाल, सूरत और रेवाकाठा जिले में इनकी संख्या पाई जाती है। नाईकड़ा का अर्थ होता है ‘नायका’ या ‘नाईक’। कपाडिया नायका, चोलिवाला नायका, बड़ा नायका, नाना नायका उपशाखा हैं। इसमें से कपाडिया नायका और बड़ा नायका इनका स्थान सामाजिक दृष्टिकोण से ऊपर माना जाता है। ‘नायकी तत्सम भीली’ उनकी बोली भाषा है। साथ ही साथ वे मराठी भाषा भी बोलते हैं। भील आदिवासी समूह से यह समूह भिन्न है। इस समूह में आदिवासी स्त्री अपने शरीर ‘गोंदन’ करती है। इस समूह में खास पंचायत व्यवस्था भी होती है। जिसका प्रमुख होता है उसे ‘अगिवान’ कहते हैं। गुजरात राज्य में स्थित ‘देसवाडा’ स्थान उनका पवित्र स्थान माना जाता है।

ओरान-धनगड:

ओरान आदिवासी समुदाय का महाराष्ट्र सरकार के ‘अनुसूचित जनजाति गजेट’ के क्रमांक ३६ पर नाम है। ओरान धनगड आदिवासी समूह द्रविड़ भाषा परिवार से आता है। वर्तमान में महाराष्ट्र से यह समूह विलुप्त होता दिखता है। इनका वास्तव्य मध्यप्रदेश, ओड़िसा एवं पश्चिम बंगाल में पाया जाता है। ओरान आदिवासी समूह का ही प्रादेशिक नाम ‘धनगड’ है। उसका अर्थ ‘किसान’ होता है। यह समूह अनेक गोत्रों में विभाजित किया गया है। खेती और उसको पूरक व्यवसाय उनका प्रमुख काम है। वर्तमान में इस आदिवासी समूह से बहुतांश लोगों ने धर्मांतरण किया है। उनके देवी-देवता हैं- धरम माता, चंडी और घोषाल। वे इनकी पूजा करते हैं। पर्व-त्योहारों में ‘सरहुल’ उनका प्रमुख पर्व है। गाँव के प्रमुख को ‘पाहन’ कहा जाता है। उनकी एक सामाजिक व्यवस्था भी है जिसे ‘धुमकुरिया’ कहा जाता है। महाराष्ट्र में धनगर एक ‘अन्य पिछड़ा वर्ग’ की जात है। जिसका उल्लेख महाराष्ट्र सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग गजेट के क्रमांक ३२ पर नाम है। यानि की ‘धनगड’ व ‘धनगर’ बिल्कुल अलग-अलग है। इस प्रकार से महाराष्ट्र की विलुप्त होती जनजतियों की प्रमुख जानकारी को हम देख सकते हैं। 

संदर्भ-

डॉ.गोविन्द गारे-महाराष्ट्रातील आदिवासी जमाती

कोई टिप्पणी नहीं: